Current Affairs: 08-Oct-2019

1.फ्रांस / मेरिनेक एयरबेस पर भारत को पहला राफेल सौंपा गया; राजनाथ ने शस्त्र पूजा के बाद 35 मिनट एयरक्राफ्ट में उड़ान भरी .

(वायुसेना  दिवस Air Force Day:-08th October 2019)Cu

2. ·  राजनाथ ने कहा- राफेल का अर्थ आंधी, उम्मीद है यह अपने नाम को सार्थक करेगा
·  भारत को मिलने वाले पहले राफेल का नाम वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के नाम पर “आरबी 001′ रखा गया
·  राफेल स्काल्प और मीटियर मिसाइलों से लैस, 100 किमी के दायरे में एक साथ 40 टारगेट डिटेक्ट कर सकता है

3. 2019 के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार स्विट्जरलैंड के मिशेल मेयर, दिदिएर क्वेलोज और कनाडाई अमेरिकी भौतिकविद जेम्स पीबल्स को दिया जाएगा। जेम्स पीबल्स को ब्रह्मांड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए और मिशेल मेयर, दिदिएर क्वेलोज को संयुक्त रूप से सौर मंडल के बाहर एक ग्रह (एक्जोप्लैनेट) की खोज के लिए यह अवॉर्ड मिलेगा। यह ग्रह सूर्य जैसे किसी तारे का चक्कर लगा रहा है।

जेम्स पीबल्स को ब्रह्मांड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा
·         मिशेल मेयर और दिदिएर क्वेलोज को संयुक्त रूप से सौर मंडल के बाहर एक ग्रह (एक्जोप्लैनेट) की खोज के लिए यह अवॉर्ड मिलेगा
·         स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 2019 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई

नोबेल पुरस्कार में क्या मिलता है?

नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम और पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है। 

4. वायुसेना ने मंगलवार  08/10/2019 को अपना 87वां स्थापना दिवस बनाया। इस दौरान गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर हुए एयर शो में तीन मिराज 2000 और दो सुखोई-30एमकेआई फाइटर एयरक्राफ्ट भी शामिल हुए। इनमें एक वही सुखोई-30एमकेआई (एवेंजर-1) था, जिसे पाकिस्तान ने इसी साल 26 फरवरी को हुई बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन मार गिराने का दावा किया था। इस तरह भारत ने पाकिस्तान के दावे को बेनकाब किया।

5. विजयादशमी के दिन ही  आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक )संघ की स्थापना की गई थी

27 September 1925, को  Nagpur में  KB हेडगेवार  द्वारा की गई थी|

1 thought on “Current Affairs: 08-Oct-2019”

Leave a Comment