History Facts-1

Please share!

History

Indian History:- Very Interesting Fact about Indian History

(Source :NCERT Books,Internet)

  1. देश आजाद होने वाला था-ये तय था कि कांग्रेस का अध्यक्ष ही देश का पहला प्रधानमंत्री बनेगा। कांग्रेस की 15 में से 12 प्रदेश समितियां सरदार पटेल को अध्यक्ष चुनने के पक्ष में थीं, लेकिन गांधी के कहने पर पटेल रेस से हट गए और अध्यक्ष बने जवाहरलाल नेहरू।
  2. 1938 में हरिपुर में हुए अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए। आजादी के आंदोलन की दिशा को लेकर कई मुद्दों पर बोस और महात्मा गांधी के बीच वैचारिक मतभेद थे।
  3. अंग्रेजों को धूल चटाने पर नाम पड़ा था शेर-ए-मैसूर
    20 नवंबर 1750 को कर्नाटक के देवनाहल्ली में मैसूर के शासक हैदर अली खां के घर एक बच्चे का जन्म हुआ। हैदर ने अपने बेटे का नाम सुल्तान फतेह अली खान शाहाब रखा था। बाद में इसी बच्चे को टीपू सुल्तान के नाम से जाना गया।

       विवादों में होने के बावजूद टीपू सुल्तान को न सिर्फ एक अच्छे शासक, बल्कि योद्धा के तौर पर भी जाना जाता है। 15 साल की उम्र में टीपू सुल्तान ने सन 1766 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गई मैसूर की पहली लड़ाई में अपने पिता का साथ दिया था और अंग्रेजों को बुरी तरह परास्त किया था। उस युद्ध में टीपू के पराक्रम को देखते हुए पिता ने उन्हें शेर-ए-मैसूर कहा था। सन 1782 में टीपू मैसूर के शासक बने थे।

4. चीन का जासूसी शिप युआन वांग-5, 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारत की टोह लेने के लिए श्रीलंका की ओर बढ़ रहा है। इसके 11 अगस्त 2022 को हंबनटोटा पहुंचने की संभावना है। भारत ने इस स्पाई शिप को लेकर श्रीलंका के सामने विरोध दर्ज कराया है। इसके बावजूद श्रीलंका ने इसे हंबनटोटा पोर्ट पर आने की अनुमति दे दी है। भारत इसको लेकर अलर्ट पर है। शिप के मूवमेंट पर इंडियन नेवी की कड़ी नजर है।

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

EduInfoshare will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.